Eskimo


 

Eskimo

Cold region - Eskimo 

Human adaptation to environment

Cold region - Eskimo

Hot region -Bushman

Plateau region - Masai

What do you understand by human adaptation to the environment? Write it

 


             मानव का पर्यावरण से अनुकूलन   

शीत प्रदेश के एस्किमों 

उष्‍ण प्रदेश के बुशमैन 

पठारी प्रदेश के मसाई  

  मानव का पर्यावरण से अनुकूलन'' से क्‍या समझते हो ? लिखिये 

किसी मानव या मानव समूह का पर्यावरण के अनुसार स्‍वयं में परिवर्तन कर लेना पर्यावरण से अनुकूलन है।

शारीरिक अनुकूलन - सर्वप्रथम मानव पृथ्‍वी पर अन्‍य जीवों की भांति एक जीव है वह भी जलवायु के तत्‍वों से प्रभावित होता है।

·       दीर्घावधि में किसी विशेष प्रकार की जलवायु में रहने के कारण मानव शरीर में जलवायु से संघर्ष के लिए अनुकूल परिवर्तन हो जाते है।

·       उष्‍ण कटिबन्‍धीय जलवायु के निवासियों की त्‍वचा श्‍याम वर्ण और शीत प्रदेश के निवासियों त्‍वचा श्‍वेत वर्ण की होती है। इसी प्रकार अन्‍य शारीरिक लक्षण जैसे- सिर, बाल, होठ, नाक आदि में परिवर्तन हो जाते हैं।

·       विविध जलवायु में विविध प्रजातियों का निर्माण हो जाता है। इसे मानव शरीर का पर्यावरण से अनुकूलन कहते हैं।

कार्यात्‍मक अनुकूलन -

·       किसी विशेष जलवायु में मानव जलवायु के अनुकूल कार्यों में परिवर्तन कर लेता है। इसमें भोजन, वस्‍त्र, आवास, परिवहन, और आर्थिक क्रियायें, सास्‍कृतिक परम्‍परायें, सामाजिक संबंध भी पर्यावरण के अनुकूल विकसित कर लिये जाते हैं जिससे नयी संस्‍कृति का निर्माण हो जाता है।

·       एक ही पर्यावरण में अनुकूलन के तरीके भिन्‍न-भिन्‍न हो सकते हैं जिससे संस्‍कृति में भिन्‍नता हो जाती है। ऐसी विभिन्‍न संस्‍कृतियों से युक्‍त मानव समूहों को हम जनजातियों के नाम से जानते हैं।

विश्‍व के विभिन्‍न कठोर पर्यावरण में रहने वाली प्रमुख जनजातियॉ इस प्रकार हैं।

प्रमुख जनजातियॉ

निवास क्षेत्र

एस्किमों

उत्‍तरी कनाडा, ग्रीनलैंड, अलास्‍का

लैप्‍स

उत्‍तरी स्‍कैन्‍डेनेविया(नार्वे, डेनमार्क स्‍वीडन)

सोमेयेड,याकूत, चुकची

उत्‍तरी साइबेरिया

बुशमैन

कालाहारी(जाम्बिया, जिम्‍बाम्‍बे)

बद्दू

साउदी अरब

पिग्‍मी

कांगो बेसिन

बोरो

पश्चिमी अमेजन

सेमांग, सकाई

मलेशिया- सेमांग (पर्वतीय भागों पर), सकाई(मैदानों में)

अंडमान

जारवा

  

एस्किमों क्‍या हैं ? इन्‍होंने पर्यावरण से अनुकूलन कैसे किया ? लिखिये।

उत्‍तर - एस्किमों का शाब्दिक अर्थ है कच्‍चा मांस खाने वाला।



निवास क्षेत्र - कनाडा के उत्‍तरी तट पर बेफिन के द्वीप, हडसन की खाडीके उत्‍तरी भाग। अलास्‍का के तटीय क्षेत्र तथा ग्रीन लैण्‍ड ।

जलवायु

·       शीतकाल - कठोर लम्‍बी शीत ऋतु में तापमान 0 से -46 अंश सेल्सियस तक।

·       वर्षा/हिमपात- सतत् हिमाच्छित हिमपात एवं बर्फीली आंधियॉ।

·       ग्रीष्‍मकाल - दो से तीन माह का तापमान 0 अंश डिग्री से अधिक हिम पिघलने लगती है। सामान्‍यत: वनस्‍पति का अभाव लेकिन ग्रीष्‍म काल में काई, शैवाल, लिचेन तथा रंग बिरंगेफूल उग आते हैं।

प्रजाति एवं शारीरिक लक्षण

·       प्रजाति- मंगोलाइड।

·       बाल- मोटे, सीधे तथा सुनहरे होते हैं।

·       त्‍वचा का रंग- हल्‍का भूरा से पीला से लाल होते हैं।

·       नाक- चपटी

·       सिर- चौडा, गाल की हड्डियॉ उठी हुई होती हैं।

·       आंखों का रंग- गहरा कत्‍थई होता है। तिरछी ऑखे, ऑखों के उॅपर की मांसपेशियॉ बढी एवं नीचे की ओर झुकी हुई।

·       कद - 150 से 160 सेमी।

·       चेहरा - सपाट, जाइगोमेटिक बोन, आंखों के नीचे गाल की हड्डियॉ उभरी हुई।

भोजन - पूर्णत: मांसाहारी, सील, वालरस, व्‍हेल, बारहसिंगा, ध्रुवीय भालू, मछली का मांस।

आर्थिक क्रिया - आखेट

·       शीतकालीन आखेट - हारपून - भाले जैसा हथियार जिसे फेककर भी मारा जाता है। इससे सील का शिकार किया जाता है।

·       ग्रीष्‍मकालीन आखेट - कुछ स्‍थानों पर पिघल जाने पर लिचन, काई जैसी वनस्‍पतियॉ उॅग आते हैं जिन्‍हें खाने के लिए कैरीबो, रेन्डियर, खरगोश और भेडिये आते हैं जिनका शिकार करके खाते हैं।

वस्‍त्र - ध्रुव्रीय भालू, रैंडियर, कैरिबो, सील मछली की खाल में वस्‍त्र बनाने में उपयोग होता है। ये कोट, दास्‍ताने, मोजे, टोपी, पायजामा पहनते हैं।

मकान - एस्किमों का शीतकालीन आवास इग्‍लू जो कि बर्फ को काटकर बनाया जाता है।



·       इग्‍लू का व्‍यास लगभग 4 मीटर तथा उॅचाई 3 मीटर तक होती है। इग्‍लू के भीतरी भागों में सील मछली की खाल मढ दी जाती है। दरवाजा छोटा होता है जिसमें रेंगकर अन्‍दर जाते हैं। आवश्‍यकतानुसार इग्‍लू में एक से अधिक कमरे हो सकते हैं।

परिवहन 

·       स्‍लेज - बिना पहिये की गाडी और व्‍हेल मछली की हड्डियों से बनी हाती हैं।

·       कयाक - यह व्‍हेल हड्डी की बनी होती है और खाल से मढी होती है। छोटी नाव होती है और इसमें एक व्‍यक्ति बैठ सकता है।

·       उमियाक - यह बडी नाव होती है जिसमें जो एक से ज्‍यादा व्‍यक्ति बैठ सकते हैं। सामान रखा जा सकता है।

संस्‍कृति - परिवार छोटे, तथा संगठित होते हैं। मनोरंजन हेतु ताश खेलना, कुश्‍ती लडना, बर्तनों को बजाने से उत्‍पन्‍न संगीत आदि गतिविधि आदि होती हैं।

यह भी देखने के लिए क्लिक करें

             Ba -1 paper -2  unit -1 मानव भूगोल की परिभाषा

Ba -1 paper -2  unit -2 निश्‍चयवाद, संभववाद, नवनिश्‍चयवाद

BA-1 paper -2 unit-2 areal defferntitation क्षेत्रीय भिन्‍नता

Ba -1 paper -2  unit -3 एस्‍कीमो बुशमैन मसाई

Ba -1 paper -2  Unit 4 जनसंख्‍या व प्रवास

BA-1 paper -2 unit- 4 papulation जनसंख्‍या

BA 1 paper 1 unit-2 पृथ्‍वी की उत्‍पत्ति



बुशमैन क्‍या हैं ? इन्‍होंने पर्यावरण से अनुकूलन कैसे किया ? लिखिये।

उत्‍तर -

अफ्रीका के कालाहारी मरूस्‍थल में पायी जाने वाल खानाबदोश जनजाति को बुशमैन नामक मानव समूह है। जो अतिसाधारण संसाधनों से उष्‍ण प्रदेश के उष्‍ण पर्यावरण से संघर्ष करता है।

निवासक्षेत्र - कालाहारी मरूस्‍थल के के नामीबिया, वोत्‍सवाना, जिम्‍बाम्‍बे व दक्षिण अफ्रीका दशों में निवास करते हैं।

पर्यावरण - धरातल उॅचा नीचा व पहाडियों से युक्‍त है जिसमें बालुका स्‍तूप भी मिलते हैं।

·       तापमान - दक्षिणी गोलार्द्ध में होने के कारण ग्रीष्‍मकाल जनवरी में होता है जिसका तापमान 30 से 35 अंश सेल्सियस होता है। जबकि जुलाई का तापमान लगभगं 15 अंश सेल्सियस होता है।

·       वर्षा -  20 से 30 सेमी के मध्‍य दिसम्‍बर से फरवरी के मध्‍य होती है। बबूल के वृक्ष अधिक पाये जाते हैं कुछ फलदार वृक्ष होते हैं एक प्रकार का तरबूज उगता है जिसके रस का उपयोग पेय पदार्थ के रूप में होता है।

शारीरिक लक्षण -

·       कद- ठिगना।

·       आखें- तिरछी, पलके भारी, गाल की हड्डियॉ बाहर की ओर उभरी हुई होती हैं। ये लक्षण मंगोलाइड से मिलते हैं।

·       होठ- मोटे बाहर की ओर लटके हुए नीग्रोयड प्रजाति के लक्षण है। लेकिन इनका रंग गहरा श्‍याम नही होता है। त्‍वचा का रंग भूरा तथा पीलापन लिए हुए होता है।

·       बाल- पतले होने के कारण सिर के बाल घुंघराले और गुच्‍छेदार होते है।

 पर्यावरण से शरीर की रक्षा

·       वस्‍त्र - ‍यह लगभग निर्वस्‍त्र होते हैं।

·       पुरूष वस्‍त्र - कमर के नीचे के अंगों को ढकने के लिए खाल की लगोंट का उपयोग करते हैं।

·       स्त्रियों के वस्‍त्र-  कमर से घुटनों तक खाल का टुकडा लपेटती हैं।

·       अन्‍य उपाय - बुशमैन पैरों में चमडे की चप्‍पल पहनते है। कीडों एवं मच्‍छरों से बचने के लिए शरीर पर चर्बी का लेप लगाते हैं। उसके उपर से मिट्टी का लेप लगाते हैं।

आभूषण - स्त्रियॉं गले में मोतियों की माला पहनती हैं। पुरूष भी गले में धागों  या मोतियों से बनी माला पहनते हैं। स्त्रियॉ् शुतुरमुर्ग के अंडों से बने आभूषण पहनते हैं।

अधिवास - इनकी घास फूस की बनी हुई अस्‍थायी  गुम्‍बदाकार झोपडियॉ होती हैं जिनके दरवाजे छोटे होते हैं। सभी झोपडियों का मॅुह एक केन्‍द्र की ओर होता है जिसके चारो ओर वत्‍ताकार या वर्गाकार घेरे में ये झोपडियॉ बनी होती हैं। बीच में आग लगाकर ये बैठते हैं बाते करते हैं।

अर्थव्‍यवस्‍था एवं भोजन -

·       भोजन की खोज ही इनकी प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था है।

·       ये सर्वभक्षी होते हैं। इनके भोजन में कीडे मकोडों से लेकर बडे जानवर तक होते हैं।

·        बडे जानवरों को तीर भालों से छोटे जानवरों को फंदो से मारते हैं। पुरूष मुख्‍य रूप से शिकार करते हैं।

·       स्त्रियॉ कंदमूल फल इकट्ठे करती हैं।

सामाजिक व्‍यवस्‍था -

·       समूह - बुशमैन समूहों में रहते हैं ये समूह 20 से लेकर 100 लोगों का हो सकता है।

·       विवाह- लडके के बडे हो जाने पर उसका विवाह होता है। इनमें एक ही गोत्र में विवाह वर्जित है। स्त्रियॉ मुख्‍यत- बच्‍चों की देखभाल घर के काम जैसे झोपडी बनाना आदि करती हैं। जबकि श्किार का मुख्‍य कार्य पुरूषों का है।

·       उत्‍सव - ये मिलकर उत्‍सव मनाते हैं। गाते बजाते और नृत्‍य करते हैं।    

            बुशमैन ने शुष्‍क उष्‍ण कटिबन्‍धीय पर्यावरण के अनुसार स्‍वयं को ढाल लिया है उनकी जनसंख्‍या और प्राकृतिक संसाधनों के मध्‍य संतुलन है वे क्षेत्रीय पारिस्थितिकी की शेष कारकों की तरह हिस्‍सा हैं यदि उनकी पारिस्थितिकी में में बाह्य हस्‍तक्षेप न किया जाये।

बुशमैन संबंधी विडियो देखने के लिए नीचे उल्‍लेखित लिंक या यूआरएल पर जायें।

Bushman -Once we were Hunters

https://www.youtube.com/watch?v=UeRq3CkFm-A

SAN (aka BUSHMAN) PEOPLE - NAMIBIA

https://www.youtube.com/watch?v=fCkl2rLNCuA&app=desktop

 

मसाई क्‍या हैं ? इन्‍होंने पर्यावरण से अनुकूलन कैसे किया ? लिखिये।   

उत्‍तर - पूर्वी अर्फीका के उष्‍णकटिबन्‍धीय घास प्रदेश की जलवायु में पशुपालक मसाई जनजाति पायी है।

निवास क्षेत्र -लगभग 38000 वर्ग किमी पठारी प्रदेश है, यह पर्वतीय, पहाडी पठारी धरातलीय विशेषताओं से युक्‍त कीनिया, तंजानिया में स्थित है।

जलवायु दशायें -

·       तापमान- 15 से 20 अंश सेल्सियस के मध्‍य रहता है। शीत व ग्रीष्‍म ऋतुओं का अनुभव नहीं होता है।

·       वर्षा- वर्षा का औसत 100 सेमी से कम होती हे पश्चिम की ओर यह वर्षा 50 सेमी से कम हो जाती है।

वनस्‍पति- उॅचाई पर जाने से तापमान में कमी हो जाती है जिससे वाष्‍पीकरण कम हो जाने से वनस्‍पति हरी होती है। यहॉ उगने वाली हरी घांसे निचले भागों में उगने वाली सवाना की तुलना में वर्ष भर हरी रहती हैं जो कि पशुपालन के लिए उत्‍तम है।

 शारीरिक विशेषतायें -

·       कद- मसाई लम्‍बे छरहरे होते हैं।

·       नाक- इनकी लम्बी पतली,

·       बाल - पतले और घुंघराले बाल,

·       होठ- कम मोटे होठ होते हैं

·       त्‍वचा का रंग- रंग भूरा से श्याम होता है।

भोजन -

·       ये शाक और मांस दोनो खाते हैं जंगलों में मिलने वाले फल, कन्‍दमूल, भेड, बकरी और गायों का दूध व दूध से बने पदार्थों का उपयोग करते हैं।

·       बुशमैन पुरूष बैलों बछडों के गले की नस पर तीर चुभोकर उनका खून निकालते हैं जिसे दूध में मिलाकर पिया जाता है।

·       कभी कभी त्‍योहोरों पर भेड बकरी व बैलों का मांस खाया जाता है।

·       गाय को मांस के लिए नहीं मारा जाता है किन्‍तु गाय के अपने आप मर जाने पर उसका मांस खा लिया जाता है।

·       जंगली जानवरों का शिकार कर उनका भी मांस खाया जाता है।

वस्‍त्र  -

·       आदिम मसाई चमडे से निर्मित हल्‍के वस्‍त्रों का प्रयोग करते हैं। स्त्रियॉ बकरी के चमडे को मक्‍खन  से रगडकर ओढनी बनाती हैं।

·       वर्तमान में मसाई ट्राइब स्‍थानीय वस्‍तुओं के बदले बेचकर उनसे प्राप्‍त मुद्राओं से सूती कपडों का उपयोग करते हैं।

·       ये ज्‍यादातर लाल, गेरूआ, चौकडी बनावट के बिना सिले वस्‍त्रों का उपयोग करते हैं।

आभूषण- महिलायें आभूषण पहनती हैं। इनमें गला, हाथ पैर में लोहे से बने आभूषण पहनती हैं। नव युवक भी आभूषणों का उपयोग करते हैं।

आवास -

·       क्राल- मसाई का आवास एक निश्चित संरचना में बना होता है जिसे क्राल कहते हैं। क्राल की संरचना में झोपडियों का समूह वृत्‍ताकार, वर्गाकार, या आयताकार होता है जिसके मध्‍य में खाली जगह होती है। इस खाली जगह पर पशुओं को रखा जाता है। इन पशुओं को उनकी विशेषता के आधार पर वर्गीकृत कर दिया जाता है जैसे बैलो, गायो, बछडो, बकरियों तथा भेडो को अलग अलग रखा जाता है। इस क्राल की बाह्य सीमा कॉटे की बाड से घिरी होती है जिससे जंगली जानवर क्राल में प्रवेश न कर सकें और पालतू पशु सुरक्षित रह सके।

·       किसी समूह के क्राल में प्रत्‍येक परिवार की अलग अलग झोपडी होती है। इन झोपडियों की दीवारें झाडियों की लकडियों  पर मिट्टी के लेपने और उसके उपर से गोबर के लेपने से बनी होती हैं। छतों को घास और बांस से बनाया जाता है। सामान्‍यत: ये झोपडियॉ वर्गाकार या आयताकार होती हैं जिसके एक कोने पर दरवाजा होता है।

अर्थव्‍यवस्‍था -

·       पशुपालन- मसाई मुख्‍यत: पशुपालक हैं। पशु ही इनका प्रमुख धन है। इन पशुओं में गाय बैल भेड बकरियॉ हैं। इन पशुओं से दूध, मांस और चमडा मिलता है यही इनकी अर्थव्‍यवस्‍था है।

·       कार्य विभाजन- पशुओं को चराने का कार्य पुरूष, उनकी रक्षा करने का कार्य युवा और उनसे दूध निकालने का कार्य स्त्रियॉ करती है।

·       बर्तन - बैलों के खोखले सींग, खोखली तूम्‍बी का बर्तन के रूप में प्रयोग करते हैं। उॅटो और गधों का उपयोग सामान ढोने में किया जाता है।

·       अन्‍य व्‍यवसाय कुछ लोग पैतृक व्‍यवसाय लुहार या सुनार का काम करते हैं। यहॉ पारिश्रमिक का भुगतान पशु सम्‍पत्ति या दूध के रूप में किया जा सकता है।

सामाजिक व्‍यवस्‍था -   इसमें परिवार, गोत्र, विवाह, धार्मिकता आदि आते हैं।

·       गोत्र - मसाई जनजाति समूह में दो प्रकार के काला और लाल बैल प्रमुख गोत्र हैं।

·       विवाह -  विवाह वयस्‍क होने पर ही होता है विवाह होने से पूर्व मसाई युवक योद्धा होता है। एक पुरूष एक से अधिक स्त्रियों से विवाह कर सकता है।

संम्‍पत्ति का बटवारा - मसाई युवक की एक से अधिक पत्नियॉ होने पर सभी पत्नियों की अलग अलग झोपडी होती हैं। सभी पत्नियों से उत्‍पन्‍न सन्‍तानों का पिता की सम्‍पत्ति पर समान अधिकार होता है।

परिवार- किसी व्‍यक्ति की एक से अधिक पत्नि और उसके विवाहित अविवाहित बच्‍चों सभी को मिला कर एक परिवार बनता है और यह परिवार एक क्राल बनाता है जिसमें वे मिलकर रहते हैं।

धार्मिकता - इनके धार्मिक नेता को लैबोन कहते हैं। जिसकी आज्ञा न मानना अपमानजनक माना जाता है किसी प्रकार के विवाद में यही नेता दण्‍ड देता है।

यह भी देखने के लिए क्लिक करें

             Ba -1 paper -2  unit -1 मानव भूगोल की परिभाषा

Ba -1 paper -2  unit -2 निश्‍चयवाद, संभववाद, नवनिश्‍चयवाद

BA-1 paper -2 unit-2 areal defferntitation क्षेत्रीय भिन्‍नता

Ba -1 paper -2  unit -3 एस्‍कीमो बुशमैन मसाई

Ba -1 paper -2  Unit 4 जनसंख्‍या व प्रवास

BA-1 paper -2 unit- 4 papulation जनसंख्‍या

BA 1 paper 1 unit-2 पृथ्‍वी की उत्‍पत्ति


सर्वाधिकार लेखकाधीन©

patelajaysingh785@gmail.com ©

professorkibaat.blogspot.com



BA I YEAR paper -I QUE AND ANS

सौर मंडल, पृथ्‍वी उत्‍पत्ति की परिकल्‍पनायेंI

BA I YEAR paper -II QUE. AND ANS.

क्षेत्रीय विभिन्‍नता की संकल्‍पना Areal differentiation

मानव भूगोल की परिभाषा, प्रकृति, विषयक्षेत्र, एवं अन्‍य विज्ञानों से संबन्‍ध।

निश्‍चयवाद, संभववाद, नव निश्‍चयवाद, द्वैतवाद


जनसंख्‍या वृद्धि, घनत्‍व और वितरण


सर्वाधिकार लेखकाधीन©

patelajaysingh785@gmail.com ©

professorkibaat.blogspot.com



 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment