climate classification
climate classification of kopen
Classification of world climate of Tiwartha
Classification of world climate of Koppen.
कोपेन का विश्व जलवायु का
वर्गीकरण।
कोपेन का जलवायु वर्गीकरण
कोपेन ने तापमान और वर्षा के आधार
पर विश्व को पॉच जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया। जिनके नामकरण अंग्रजी के
अक्षरों A B C D E का उपयोग किया।इसके अतिरिक्त इन प्रदेशों का वर्गीककरण एवं
विशेषतायें बताने के लिए अन्य अंग्रेजी अक्षरों का भी प्रयोग किया है।
A – शीत् ऋतु रहित उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र
जलवायु (0 से 30 अंश अक्षांशों के मध्य) सबसे ठंडे महीने का तापमान 18 अंश सेल्सियस से अधिक।
Af – उष्ण कटिबन्धीय वर्ष भर वर्षा
अर्थात भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश
Aw – उष्ण कटिबन्धीय प्रदेश शीतकाल
शुष्क ग्रीष्म काल हल्की वर्षा Am – उष्ण कटिबन्धीय प्रदेश शीतकाल शुष्क ग्रीष्म काल भारी वर्षा
B – शुष्क जलवायु (वर्षा की तुलना
में वाष्पीकरण अधिक)
BS - अर्द्ध शुष्क प्रदेश (सवाना
जलवायु)
BSk – अर्द्ध शुष्क प्रदेश औसत
वार्षिक तापमान 18 अंश सेल्सियस से कम (स्टेपी व प्रेयरी जलवायु प्रदेश)
BSh - अर्द्ध शुष्क प्रदेश औसत
वार्षिक तापमान 18 अंश सेल्सियस से अधिक (सवाना जलवायु प्रदेश)
BW पूर्ण शुष्क प्रदेश (मरूस्थलीय
जलवायु)
BWk - शुष्क प्रदेश औसत वार्षिक
तापमान 18 अंश सेल्सियस से कम (शीत मरूस्थलीय जलवायु प्रदेश)
BWh - शुष्क प्रदेश औसत वार्षिक
तापमान 18 अंश सेल्सियस से अधिक (उष्ण मरूस्थलीय जलवायु प्रदेश)
C – सामान्य शीतऋतु युक्त मध्य अक्षांशीय आर्द्र
जलवायु(मंदोष्ण एवं शीतोष्ण जलवायु प्रदेश)।
तापमान – (-3) डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस
के मध्य
Cs – सामान्य शीत ऋतु युक्त मध्य अक्षांशीय जलवायु
प्रदेश ।
(भूमध्य सागरीय तुल्य जलवायु
प्रदेश) शुष्कतम ग्रीष्म काल के महीने की तुलना में
आर्द्रतम शीतकाल महीने में 3 गुनी
वर्षा
Cw – सामान्य शीत ऋतु युक्त मध्य
अंक्षाशीय जलवायु प्रदेश ग्रीष्म काल में वर्षा। (चीन तुल्य जलवायु प्रदेश)
सबसे शुष्क और आर्द्र महीने की वर्षा में 10 गुने का अन्तर ।
Cf – सामान्य शीत ऋतु युक्त मध्य अंक्षाशीय
जलवायु प्रदेश वर्ष भर वर्षा।(पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु प्रदेश) शुष्कतम महीने
की वर्षा भी 3 सेमी से अधिक।
D – मध्य अक्षांशीय आर्द्र जलवायु
(शीत जलवायु प्रदेश)
सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान (-3) डिग्री सेल्सियस और सबंसे गर्म महीने का औसत तापमान 10
अंश सेल्सियस से अधिक होता है।
Df - शीतार्द्र जलवायु जिसमें प्रत्येक महीने में वर्षा/हिमवर्षा होती है।
Dw – शीतार्द्र जलवायु जिसमें शीतकाल
शुष्क होता है।
E – ध्रुवीय जलवायु (ध्रवीय जलवायु प्रदेश) ©
ET - सबसे गर्म महीने का तापमान 0 से 10 अंश सेल्सियस के
मध्य।
EF – सभी महीनों का तापमान 0 अंश
सेल्सियस से कम।
कोपेन के
जलवायु वर्गीकरण का मूल्यांकन
कोपेन ने अपने जलवायु वर्गीकरण में
मौसम के तत्व तापमान एवं वर्षा का उपयोग किया।
कोपेन के जलवायु प्रदेश से वनस्पति प्रदेशों को समझने
में आसानी होती है। इनका जलवायु वर्गीकरण आसान एवं समझ में आने वाला है अत: यह
लोकप्रिय हुआ।
कोपेन ने
जलवायु वर्गीकरण केवल वर्षा और तापमान के आधार पर किया इन्होने वायुराशियों को
जलवायु वर्गीकरण में स्थान नहीं दिया। वायु राशि भी वर्षा व तापमान की भांति
प्रभावी तत्व है।
3.
Classification of world climate of Tiwartha.
टीवार्था का विश्व जलवायु का
वर्गीकरण कीजिये।
टीवार्था ने कोपेन के वर्गीकरण को और सरल कर दिया है
टीवार्था ने कोपेन के समान ही पृथ्वी पर 5 जलवायु प्रदेशों में वर्गीकृत किया है।
A जलवायु - भूमध्य रेखा के समीप उष्ण
कटिबन्ध वाला भाग यहॉ शीत ऋतु नहीं होती है ।
Af जलवायु में वर्ष भर वर्षा होती है।
Aw जलवायु में शीतकाल में कम वर्षा होती है।
Am मानसूनी जलवायु है।
B शुष्क जलवायु शुष्कता संबंधी विशेषताओं के
आधार पर इसको दो भागों में विभाजित किया गया है।
BW – शुष्क जलवायु
BS – अर्द्धशुष्क जलवायु या स्टेपी जलवायु
BWh – उष्ण कटिबन्धीय शुष्क जलवायु
BSh – उपोष्ण कटिबन्धीय अर्द्धशुष्क
जलवायु
BWk – मध्य अक्षांशीय शुष्क जलवायु
BSk – मध्य अक्षांशीय स्टेपी
जलवायु टीवार्था ने सबसे ठंडे महीने की 0
अंश सेलिसयस समताप रेखा से h और k जलवायु का विभाजन किया है उक्त
तापमान से कम होने पर k जलवायु और अधिक होने पर h जलवायु होगी।
C जलवायु (मध्य
अक्षांशीय आर्द्र जलवायु)
Cs – उपोष्ण कटिबन्धीय उपार्द्र
जलवायु जिसमें ग्रीष्म काल शुष्क होता है। शीतकाल में पछुआ हवाओं से वर्षा होती
है।
Ca – उपोष्ण कटिबन्धीय आर्द्र जलवायु जिसमें ग्रीष्मकाल
उष्ण होता है। शीतकाल में पछुआ हवायें चलती हैं वर्षा प्रत्येक मौसम में होती
है।
Cb – मध्य अक्षांशीय सागरीय जलवायु
जिसमें शीत ग्रीष्मकाल होता है। वर्षा वर्ष भर पछुआ हवाओं से होती है।
D – माइक्रो थर्मल क्लाइमेट
Da – आर्द महाद्वीपीय जलवायु सबसे
गर्म महीने का तापमान 22 अंश सेल्सियस से अधिक होता है।
Db – आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु सबसे
गर्म महीने का तापमान 22 अंश सेल्सियस से
कम होता है।
Dc – उप ध्रुवीय जलवायु लघु ग्रीष्म
काल
Dd – उपध्रुवीय जलवायु सबसे ठंडे
महीने का तापमान -38 डिग्री सेल्सियस से कम होता है।
E – ध्रुवीय जलवायु
ET – टुंड्रा जलवायु
EF – हिमाच्छादित जलवायु जहॉ वर्ष भर तापमान 0 अंश
सेल्सियस से नीचे होता है।
सर्वाधिकार लखकाधीन©
Professorkibaat.blogspot.com
patelajaysingh@gmial.coml




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें