भारत की स्थितिजन्य विशेषताएं
1. भारत 8 अंश 4 मिनिट उत्तरी अक्षांश से 37 अंश 6 मिनिट उत्तरी अक्षांश एवं 68 अंश 7 मिनिट पूर्वी
देशान्तर से 97 अंश 25 मिनिट पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है ।
- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है।
- भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। यह विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।
- भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवें तथा जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।
2. भारत की उत्तर से दक्षिण लंबाई 3214 किमी एवं पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 2933 किमी है ।
3. कर्क रेखा में झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित है।
3. भारत का उत्तरतम बिन्दु इंदिरा कॉल और दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा पॉइंट है ।
4. भारत विषुवत रेखा से 876 किमी उत्तर मे स्थित है ।
5. भारत मे सर्वाधिक समुद्री सीमा रखने वाला राज्य /केंद्र शासित प्रदेश है 1. अंडमान निकोबार 2. गुजरात
3. आंध्र प्रदेश 4. तमिलनाडु 5. आंध्र प्रदेश
6. भारत मे कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर जाती है इनमे राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश छतीसगढ़ झारखंड पश्चिम
बंगाल मिजोरम और त्रिपुरा ।
7. 82 डिग्री 30 मिनिट पूर्वी देशान्तर भारत की मानक यमोत्तर रेखा है । यह प्रयागराज के निकट नैनी से
होकर गुजरती है। यह रेखा ग्रीनविच मीन टाइम से 5 घंटे 30 मिनिट आगे है ।
8. भारत से लगे स्थलीय सीमा में सबसे अधिक लम्बाई बंगला देश के साथ है।
सर्वाधिकार लेखकाधीन
professorkibaat.blogspot.com
ajaysinghpatel

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें